भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान। - स्रोत: पुलिस
श्रावस्ती। गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-नेपाल की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। रविवार को पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने नो मेंस लैंड, सीमावर्ती गांव व जंगल के रास्तों पर गश्त कर सुरक्षा की जानकारी ली। मल्हीपुर थाना प्रभारी अंकुर वर्मा ने पुलिस व एसएसबी टीम के साथ सीमा से सटे असनाहरिया व घुड़दौरिया गांव में पेट्रोलिंग की। साथ ही ग्रामीणों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि व वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।