फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मौसम जनित बीमारियों के बढ़े मरीज

Tue, 26 May 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई क्षेत्र में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। इससे मौसम जनित बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। सोमवार को जिला चिकित्सालय में उल्टी, दस्त और पेट दर्द के छह मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें सिसवा गांव की सुघरा देवी (56), मसहा कलां के गुरदीन (45), भरथा के इसरार अहमद (50), रोशनगढ़ के इस्माईल (55) व इरशाद (15) तथा भटपुरवा के राजबहादुर (66) को उल्टी, दस्त व पेट दर्द की समस्सा थी। कुल 875 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनमें कई मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। चिकित्सक डॉ. एनएन पांडेय ने गर्मी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने सूती वस्त्र पहनने, तरल पदार्थ लेने और तले-भुने भोजन से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें