फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दो कार्यालय भवनों का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा में जिला पंचायत कार्यालय के निकट नवनिर्मित उप निबंधक सदर व सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय भवन का बुधवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने हवन-पूजन कर उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर औपचारिकताएं पूरी कीं और भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गुणवत्ता परखी। बीते माह सीताद्वार मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप निबंधक कार्यालय का लोकार्पण किया था। डीएम ने बताया कि अब तक कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित होने से जगह की कमी के कारण दिक्कत होती थी। नए भवन से जमीन के क्रय-विक्रय संबंधी कार्यों में लोगों को सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने स्टांप कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। उप महानिरीक्षक निबंधन अशोक कटारिया, सहायक महानिरीक्षक संत कुमार रावत, उप निबंधक प्रिया समेत अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें