फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिक्षक संघ के मंडलीय अधिवेशन का शुभारंभ

Tue, 27 Oct 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती में सोमवार को उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के दो दिवसीय मंडलीय अधिवेशन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य ताराचंद यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने के लिए शिक्षकों को अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। शिक्षकों की समस्याएं संघ के सामने रखी जाएं, ताकि उनका समाधान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि शिक्षकों में संगठन के प्रति आत्मीय लगाव जरूरी है। मंडलीय अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह ने भी शिक्षकों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर संतोष कुमार पांडेय, अरुण कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें