फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फसल क्षति होने पर टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत

Mon, 23 Mar 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए किसान टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक सुरेंद्र चंद्र चौधरी ने बताया कि यदि किसी किसान के खेत में खड़ी व कटी फसल को अतिवृष्टि तथा ओलावृष्टि से क्षति हुई है तो वह इसकी सूचना कृषि विभाग को अवश्य उपलब्ध करा दें। साथ ही जिसने रबी मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा कराया है वह कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाइन तथा टोल फ्री नंबर-14447 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यदि टोल फ्री नंबर पर दर्ज नहीं हो पाती है तो इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस के प्रतिनिधि के मोबाइल नंबर-9450221476 पर सूचित कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे किसानों को क्षतिपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें