प्रतिमा का जलाधिवास कराते एसएसबी जवान। - स्रोत: एएसएसबी
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में स्थापित देवी प्रतिमा का बृहस्पतिवार को विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान जवानों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया और ढोल की थाप थिरके। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण के नेतृत्व में एसएसबी परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रदेशों के नृत्य के साथ-साथ डांडिया भी खेला गया। इसके साथ ही रावण के पुतले का दहन भी किया गया।