फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित

Thu, 21 May 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद डीएम व अन्य अ​धिकारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें डीएम ने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से आने वाली शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किया जाए। सभी विभागाध्यक्ष मामलों का निस्तारण तथ्यों व स्थलीय जांच के आधार पर करें। गलत व तथ्यहीन जांच आख्या लगाकर शिकायतों को निस्तारित करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील व बार-बार आने वाली शिकायतों को वरिष्ठ अधिकारी स्वयं निगरानी करें। इस मौके पर एडीएम ललित कुमार, एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, जमुनहा एसके राय, इकौना पीयूष जायसवाल, प्रवीण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें