श्रावस्ती। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनापुर में शनिवार को पहचान पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पहचान पत्र का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक भानु प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि पहचान पत्र से विद्यार्थियों की एक अलग छवि बनेगी। इससे वह यदि किसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हैं या फिर विद्यालय से घर जाते हैं तो उनकी आसानी से पहचान हो सकेगी। साथ ही बच्चों में विद्यालय के प्रति लगाव भी बढ़ेगा। इस मौके पर सहायक अध्यापक विवेक पटेल, धर्मेंद्र मिश्रा, जितेंद्र रावत, रमेश मिश्र, दिनेश कुमार मिश्र, प्रतिभा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।