फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तेरे नाम से जी लूं, तेरे नाम से मर जाऊं...

Fri, 26 May 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। श्रावस्ती विकास एवं संरक्षण समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्रावस्ती महोत्सव का समापन बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ हुआ। महोत्सव की अंतिम शाम पद्मश्री कैलाश खेर के गीत संगीत से सजी। गायक कैलाश खेर के गीतों को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ जुटी। इससे पूर्व कक्षा आठ की छात्रा पर्णिका श्रीवास्तव व उसकी टीम ने पद्मश्री मालिनी अवस्थी के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंतिम दिन फिल्मी दुनिया के गायक कैलाश खेर ने नी मैं जाणा जोगी दे नाल नी.... की प्रस्तुति के साथ अपने कार्यक्रम की दमदार शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने आओ जी...आओ जी....., तौबा-तौबा वे तेरी सूरत....., कैसे बताए की तुझको चाहें...., पिया के रंग, रंग दीनी ओढ़नी...., कौन है वो कौन है कहां से वो आया...., तेरे नाम से जी लूं, तेरे नाम से मर जाऊं... के साथ ही अल्लाह के बंदे हंस दे... व बम लहरी... की प्रस्तुति से पंडाल में मौजूद सभी लोगों को थिरकने व झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान कैलाश खेर ने बेहतर मंच सज्जा व कार्यक्रम के संचालन के लिए डीएम नेहा प्रकाश की प्रशंसा भी की।
कार्यक्रम में डीएम, एसपी प्राची सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे, विधायक भिनगा इंद्राणी वर्मा, व सीडीओ अनुभव सिंह सहित अन्य न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम ने कार्यक्रम में आए कैलाश खेर व मालिनी अवस्थी को अंगवस्त्र के साथ भगवान बुद्ध की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें