श्रावस्ती। गिलौला स्थित राप्ती नहर में फरवरी में एक महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने पहचान कराई तो उसकी पहचान आरती वर्मा पुत्री प्रहलाद नाथ वर्मा के तौर पर हुई। मृतका के पिता ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा किया। आरती की शादी रामसिंह उर्फ पिंटू वर्मा निवासी सरबादा थाना कोतवाली देहात जिला बहराइच से हुई थी। पति को उसके चरित्र पर संदेह था। सात फरवरी को पति ने सिटकहना के आसपास सरयू नहर में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति राम सिंह व उसके दोस्त शिवनाथ वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी प्राची सिंह ने बताया कि पति ही मुख्य आरोपी है।
मार्ग दुर्घटना में तीन घायल
कटरा (श्रावस्ती)। दसियापुर बगही निवासी इस्लाम, रुखसाना, इसहाक अली एक ही बाइक पर सवार होकर कटरा बाजार से गांव जा रहे थे। यह लोग नेशनल हाइवे पर पहुंचे ही थे कि बलरामपुर की ओर जा रही एक पिकअप ने ठोकर मार दिया। जिसमें तीनों घायल हो गए। रुखसाना की हालत गंभीर है। उसको मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।