फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मानव अपने आप में एक जीवंत आत्मा

Tue, 06 Jun 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गायत्री शक्तिपीठ भिनगा में चल रहे पांच दिवसीय व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यशाला सोमवार को संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य रूप से जिला पूर्ति अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला के समापन पर जिला पूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय ने कहा कि जीवन में व्यक्ति को अपने व्यक्तित्व के ऊपर विशेष ध्यान देना चाहिए। जब तक व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार नहीं होता है उसकी पहचान नहीं होती है।अपने जीवन को प्रकाश युक्त बनाने के लिए स्वयं प्रकाश युक्त बनो। जिस प्रकार दीपक जलाने से प्रकाश मिलता है उसी प्रकार अपने जीवन को सभी लोग प्रकाश युक्त बनाओ।
मानव अपने आप में एक जीवंत आत्मा है। इसकी जीवनशैली चलाने के लिए मानव को खुद आगे अग्रसर होना पड़ेगा तभी आपके व्यक्तित्व की पहचान संभव है। खुद को पहचानो और अपनी पहचान बनाओ। इस दौरान जिला समन्वयक दधिबल सिंह ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें