इकौना सीएचसी में भर्ती दूध से झ़लसा बालक
इकौना। नवीन मॉडर्न श्रावस्ती क्षेत्र के ग्राम लाल बोझी के मजरा अहिरन पुरवा गांव में शनिवार रात किसी बात को लेकर दो महिलाओं में विवाद हो गया। विवाद में नाराज महिला ने गर्म दूध राजकिशोर के 11 माह के पुत्र आर्यन पर फेंक दिया। इससे मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन तत्काल बच्चे को निजी वाहन से लेकर इकौना सीएचसी पहुंचे। यहां पर बालक की हालत नाजुक बनी हुई है।