श्रावस्ती। परिवार नियोजन आह्वान मेले में बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। जिसकी अध्यक्षता डीएम ने की। उन्होंने छोटे परिवार पर जोर दिया गया।स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन आह्वान मेले का आयोजन जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में किया गया। डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि बच्चों के मध्य अंतर होना चाहिए। ताकि उनका भरण-पोषण सही से हो सके। उन्होंने आशा को गांव की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सरकारी सुविधाएं दिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्हें नसबंदी के लिए पुरुष व महिलाओं दोनों को प्रेरित करने करने के लिए कहा। इस मौके पर सीडीओ अनुभव सिंह, सीएमओ डॉ. एसपी तिवारी, एसीएमओ डॉ. उदय नाथ सहित अन्य मौजूद रहे।