फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पीसीएस की परीक्षा पास कर हिमांशु ने बढ़ाया मान

Tue, 23 Jun 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
हिमांशु त्रिपाठी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना के मोहल्ला चौक निवासी किसान गिरधारी लाल त्रिपाठी के बेटे हिमांशु त्रिपाठी ने बिहार पीसीएस की परीक्षा पास कर जिले का मान बढ़ाया है। मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास विभाग के रिसर्च स्कॉलर हिमांशु वर्तमान में नेशनल आर्काइव नई दिल्ली में सहायक अभिलेखाधिकारी के पद पर नियुक्त हैं। हिमांशु ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इकौना से की है। 10 वीं तक की पढ़ाई उन्होंने चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज व 12 तक की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विषय से एमए व पीएचडी की है। हिमांशु ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें