श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जिसके माध्यम से वादकारियों व पीड़ित पक्षकारों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। साथ ही समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज अजय सिंह ने बताया कि दीवानी न्यायालय परिसर में जिला जज देवेंद्र सिंह के निर्देश पर बुधवार एक हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इस हेल्पडेस्क पर वादकारियों एवं पीड़ित पक्षकारों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुनकर उनके प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। साथ ही अन्य प्रार्थना पत्रों के लिए माला शर्मा को पीएलवी नियुक्त किया गया है। संवाद