कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डीडीओ ने की। बैठक में जिला विकास अधिकारी राम समुझ ने किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान बीज, उर्वरक व अन्य कृषि निवेशों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता नियंत्रण की प्रगति की समीक्षा की गई। कृषि निवेशों एवं फसलों के लिए आवश्यक उर्वरकों की आपूर्ति, मत्स्य पालन, रेशम उत्पादन एवं रेशम कीट पालन, दुग्ध व्यवसाय एवं उत्पादन की प्रगति, नहरों के संचालन की स्थिति, बोरिंग, चेक डैम एवं आकस्मिक सिंचाई योजना, पशुओं को चारे के उत्पादन एवं पानी आदि की उपलब्धता तथा नलकूप के संचालन की स्थिति आदि के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान उप निदेशक कृषि कमल कटियार ने जिले में दलहन व तिलहन के साथ-साथ मिलेट्स का उत्पादन बढ़ाने के बारे में भी बताया। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में किसानों को जानकारी देते हुए उनसे इसका लाभ लेने की अपील की गई। बैठक में सीवीओ डाॅ. मानव, जिला कृषि अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्र सहित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व किसान मौजूद रहे। संवाद