श्रावस्ती। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भिनगा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम ने स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी देते हुए छात्राओं को हेल्थ किट बांटे।
डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता जरूरी। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। हमें अपने आसपास के वातावरण को भी साफ-सुथरा रखना चाहिए। जिससे संक्रामक बीमारियां न फैलने पाए। नियमित रूप से हैंडवाश भी करें। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम भी जरूरी है। स्वस्थ रहेंगे तो पढ़ाई में भी मन लगेगा, नियमित स्कूल आ सकेंगे। इस दौरान छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर चश्मा व हेल्थ किट प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया। इस दौरान सीएमओ डाॅ. एसपी तिवारी, बीएसए अमिता सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. सत्य सरन, विद्यालय की वाॅर्डन कैसर जहां, डा. सतीश चौधरी, डा. संजय वर्मा, सियाराम अवस्थी सहित विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं।