फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने ही खिलाएंगे फाइलेरिया रोधी दवा

Fri, 14 Jul 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा सेवन अभियान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन

दवा खाने के बाद मितली, चक्कर, उल्टी या सिरदर्द हो तो घबराए मत
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दस अगस्त से सर्वजन दवा सेवन अभियान संचालित किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को सीएचसी गिलौला में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आशा व एएनएम को दवा कैसे खिलानी है। इसके बारे में जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। बताया गया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को फाइलेरिया रोधी दवा अपने सामने ही लोगों को खिलाना होगी।
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का संचालन 10 से 28 अगस्त तक होगा। इस दौरान सभी को दवा खिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाएगा। कार्यशाला में मौजूद सीएमओ डा. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में अभियान चलाने के लिए 1139 टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें जिले के 11 लाख लोगों को अपने सामने फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगी। फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है। इससे बचने का एकमात्र उपाय समय पर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल एसीएमओ डा. वीके श्रीवास्तव ने बताया कि दवा खाने के बाद कुछ लोगों को मितली आना, चक्कर या उल्टी आना, सिर दर्द, खुजली की शिकायत भी हो सकती है, ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। ऐसा शरीर में फाइलेरिया के परजीवी होने से हो सकता है। जो दवा खाने के बाद मरते हैं। ऐसी प्रतिक्रिया कुछ देर में स्वत: ठीक हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें