फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, परेशान होकर मरीज लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में सोमवार को अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी खराबी आने से वो बिगड़ गई। ऐसे में यहां आने वाले मरीज व तीमारदारों को वापस लौटना पड़ा। वहीं अल्ट्रासाउंड जांच के लिए उन्हें निजी दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है। यह मशीन कब सही होगी अभी इस बारे में जिम्मेदार कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में लगी अल्ट्रासाउंड की मशीन सोमवार को खराब हो गई। अल्ट्रासाउंड मशीन में आई खराबी के कारण सोमवार को जांच पूरी तरह बाधित रही। ऐसे में यहां अल्ट्रासाउंड के लिए आए सभी पंद्रह मरीज व तीमारदारों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। इतना ही नहीं विभिन्न बीमारियों से पीड़ित इन मरीजों की जांच के लिए परिवारीजन उन्हें भिनगा व बहराइच की निजी अल्ट्रासाउंड की दुकानों पर ले जाने को विवश रहे।
जिला अस्पताल में खराब हुई अल्ट्रासाउंड मशीन कब सही होगी, इस बारे में यहां तैनात टेकभनीशियन कुछ भी बता पाने में अक्षम हैं। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. जेता सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन के खराब होने की जानकारी हुई है। जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन को सही कराकर उसका संचालन प्रारंभ करा दिया जाएगा, ताकि मरीजों को कोई असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें