जनकपुर गांव में आयोजित मानव चिकित्सा शिविर में इलाज करते चिकित्सक ।
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी की ओर से समवाय भैसाइ नाका के सीमावर्ती गांव जनकपुर में सोमवार को मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए 31 ग्रामीणों के सेहत की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की गई। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया शिविर में मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया के चिकित्सक डॉ. अभिषेक व वाहिनी की टीम मौजूद रही। शिविर में 12 पुरुष, 13 महिलाओं व छह बच्चों सहित कुल 31 ग्रामीणों ने अपना पंजीकरण करवाया। साथ ही सेहत की जांच कर उन्हें दवाएं दी गई। कमांडेंट ने बताया कि एसएसबी की ओर से सीमा सुरक्षा के साथ-साथ मानव सेवा भी की जा रही है।