फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सहादत नगर व रानीपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, बांटी दवाएं

Fri, 17 Mar 2023 09:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सहादत नगर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जमुनहा के सहादत नगर व रानीपुर में खसरे का प्रकोप व्याप्त है। यहां लगातार सूचनाओं के बाद भी गांव तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंच रही थी। इस समाचार को शुक्रवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद शुक्रवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की जांच कर उन्हें दवाएं दीं। जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम ददौरा के मजरा शहादत नगर व रानीपुर में विगत कई दिनों से ग्रामीण खसरे का प्रकोप झेल रहे हैं। इसकी शिकायत भी लगातार परिजनों की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में की जा रही थी। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची। अमर उजाला ने अपने शुक्रवार के अंक में इस समाचार को सहादत नगर में खसरे का प्रकोप, 40 चपेट में शीर्षक से सचित्र प्रकाशित किया। जिसे संज्ञान में लते हुए सीएचसी मल्हीपुर अधीक्षक डाॅ. रवींद्र सोनकर के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहादत नगर में 40 व रानीपुर में 32 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की। टीम में डॉ. दिवाकर सिंह, फार्मासिस्ट सीपी सिंह, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें