फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बुखार से मौत के बाद गांवों में स्वास्थ्य शिविर

Thu, 10 Sep 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा के मजरा छेदीपुरवा में मरीजों को दवा वितरित करते डॉ.
विज्ञापन
तुलसीपुर। जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा के मजरा छेदीपुरवा में बुखार से बालिका की मौत के बाद बुधवार को स्वास्थ्य टीम ने लगातार तीसरे दिन गांव पहुंचकर ग्रामीणों की जांच की और दवाएं वितरित कीं। वहीं, ग्राम पंचायत बोहरवा के मजरा नौशहरा में बुखार से वृद्ध की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच कर दवाएं दीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्तनगर गिरंट के चिकित्सक डॉ. सालिम मसूद, फार्मासिस्ट राजू खान और एलटी अरुण कुमार ने नौशहरा में मरीजों की जांच की। चिकित्सक ने बताया कि सर्दी-जुकाम, पेट दर्द और बुखार से पीड़ित मरीज मिले। ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई। साथ ही झोलाछाप से इलाज न कराने की अपील की गई। छेदीपुरवा में डॉ. रामकुमार, फार्मासिस्ट संजय कुमार और एलटी ओम प्रकाश ने जांच कर दवाएं बांटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें