फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आयुर्वेद दिवस पर लगाया स्वास्थ्य शिविर

Wed, 23 Sep 2026 08:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
अलक्षेंद्र इंटर काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में निरीक्षण करते जिला पंचायत अध्यक्ष। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। आयुर्वेद दिवस पर बुधवार को आयुष विभाग की ओर से अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में मौजूद छात्र-छात्राओं को होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सा संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही शिविर में आए मरीजों को निशुल्क इलाज और दवाएं दी गईं। कार्यक्रम में आयुर्वेद की परंपरा, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका की भी जानकारी दी गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि आयुर्वेद जीवन जीने की कला और पृथ्वी के कल्याण का मार्ग भी है। इस दौरान प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें