श्रावस्ती। इलाहाबाद उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति व जिले के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव ने शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में कैंटीन भवन व छह कोर्ट रूम का लोकार्पण किया। उन्होंने न्यायालय परिसर में स्थापित बैंक व डाकघर शाखा का शुभारंभ भी किया।
उन्होंने कहा कि कोर्ट रूम मिलने से कई अन्य न्यायालयों के संचालन में सुविधा होगी। वहीं कैंटीन खुलने से न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं सहित वादकारियों को सहूलियत मिलेगी। वहीं न्यायालय परिसर में ही बैंक व डाकघर की शाखा खुलने से सभी को आसानी होगी। इस दौरान जिला जज देवेंद्र सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय फूलचंद पटेल, एडीजे सुदामा प्रसाद, करुणा सिंह, उमेश कुमार, अजय सिंह, सीजेएम शारिब अली, एसीजेएम विश्वजीत सिंह, देवर्षि कुमार देव, जेएम असगर अली, मॉडल बार अध्यक्ष ओमप्रकाश शुक्ला, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद पांडेय, डीजीसी केपी सिंह व दिनेश कुमार समेत काफी अधिवक्ता व न्यायालय कर्मी मौजूद रहे।