श्रावस्ती। सेवा समर्पण संस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से आयोजित 27वीं क्रांति खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के हर्षित कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला क्रीड़ाधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने बताया कि 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक सुल्तानपुर में हुई प्रदेशस्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में हर्षित ने 21 और तीन किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उनका चयन उड़ीसा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रशिक्षक विवेक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की तिथि घोषित होने के बाद वह हर्षित के साथ उड़ीसा रवाना होंगे।