श्रावस्ती। जिले के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 17 से 21 नवंबर तक होंगी। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं कक्षावार और विषयवार कराई जाएंगी। बीएसए आकांक्षा रावत ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षाओं में लिखित और मौखिक दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे। हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विषय, कला-संगीत और पर्यावरण अध्ययन समेत अन्य विषयों की परीक्षाएं होंगी। प्रश्नपत्र तैयार करने और समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षाओं से विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति का आकलन कर गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी।