फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क की पटरियों को करवाया अतिक्रमण मुक्त

Wed, 02 Sep 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 कटरा क्षेत्र में अ​तिक्रमण हटवाते पुलिसकर्मी।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। सुगम यातायात व्यवस्था के लिए मंगलवार रात नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा ने नवीन मॉडर्न क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत वह पुलिस टीम के साथ कटरा बाजार पहुंचे और सड़क की पटरियों पर अवैध रूप से लगे फल व सब्जी के ठेलों को हटवाया। अभियान के तहत उन्होंने सड़क की पटरी पर रखे स्थानीय दुकानदारों के सामान को उनके दुकान के अंदर करवाया और सभी को दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क की पटरी पर खड़े ई रिक्शा, ऑटो व बेतरतीब खड़े वाहनों को भी हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें