फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 832 करोड़ रुपये के निवेश से लगेंगे 38 प्लांट

Mon, 19 Feb 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उद्यमियों की ओर से 832 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस पैसे से 38 प्लांट स्थापित करने के लिए आधारशिला रखी जाएगी। इसके साथ लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए निवेश को धरातल पर उतारा जाएगा। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इसके साथ कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। इसमें उद्यमियों के साथ जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहेंगे। 13 विभागों के सामंजस्य से होने वाले 832 करोड़ रुपये के निवेश से 38 प्लांटों को स्थापित करने की आधारशिला रखी जाएगी। इससे जिले के 3905 लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक मनीष वर्मा ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें