श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने रविवार को फरियादियों की समस्याओं को सुना। जनता दर्शन में भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद 14 शिकायतें आईं। इन शिकायतों को सुनकर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिया कि सभी समस्याओं को गंभीरता से संतुष्टपरक ढंग से निस्तारित करें। निर्धारित समय में शिकायतों को निस्तारित करने के बाद फरियादियों को फोन के माध्यम से जानकारी दें। इससे उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।