श्रावस्ती। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला कल्याण विभाग की ओर से ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को तुलसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर बाजार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के जेंडर स्पेशलिस्ट संजय कुमार वर्मा ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगे, तो उसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों को दें। यदि विद्यालय में कोई अंजान व्यक्ति लेने के लिए आए, तो उसके साथ कतई न जाएं। इसी क्रम में छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना, बाल विवाह, बाल श्रम आदि के बारे में भी जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक ललित कुमार तिवारी, अतीश कुमार कैराती, प्रेम कुमार वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।