फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छात्राओं को साइबर अपराध से बचने का मिला टिप्स

Sun, 10 Dec 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति फेज- 4 के तहत पुलिस जिले में चौपाल का आयोजन कर रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को सिरसिया के चिल्हरिया, बनकटवा, विभूति नाथ मंदिर सहित अन्य स्थानों पर चौपाल लगा कर साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। वहीं कम्युनिटी पुलिसिंग व महिला सशक्तिकरण के लिए महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता के लिए भी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान शक्ति मोबाइल टीम ने साइबर फ्रॉड से बचने व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी। मौजूद लोगों से फेसबुक पर बनी आईडी का परीक्षण करते रहने, अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट व वीडियो कॉल स्वीकार न करनें, किसी भी कस्टमर केयर से संपर्क करने के लिए अधिकृत वेबसाइट में दिए हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करने, केवाईसी के नाम पर एनीडेस्क, टीम विवर व क्विक सपोर्ट आदि ऐप डाउनलोड न करने को कहा।
कहा, अगर आपके साथ साइबर अपराध होता है तो 24 घंटे के अंदर 1930 पर सूचना दें। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।

कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
तुलसीपुर / श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने शुक्रवार रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम केवटनपुरवा निवासी राकेश के रूप में हुई। वहीं सिरसिया पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब के साथ बेचवा निवासी फिरोज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें