श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर गंगापुर के मजरा लक्ष्मणपुर निवासी अंजनी (8) शनिवार रात छत पर पढ़ाई कर रही थी। छत से नीचे उतरते समय वह अनियंत्रित होकर गिर गई। अंजनी की चीख सुन दौड़े परिजनों ने उसे आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. खुर्शीद खान ने बताया कि स्थिति खतरे से बाहर है।