श्रावस्ती। साइबर ठगों का शिकार बने भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरी चकपिहानी के मजरा सकटूपुरवा निवासी विमल कुमार मौर्य के बैंक खाते में बृहस्पतिवार को पुलिस ने ठगी के रुपये वापस करवाए। सीओ साइबर क्राइम आलोक सिंह ने बताया कि सकटूपुरवा निवासी विमल मौर्य को 14 नवंबर 2025 को यूपीआई के जरिये साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया था। ठगों ने उनके बैंक खाते से 13,000 रुपये चोरी कर लिए थे। विमल की शिकायत पर कोतवाल राज प्रकाश सिंह जांच कर रहे थे। जांच के दौरान बृहस्पतिवार को उनके बैंक खाते में ठगी के 13000 रुपये वापस करवा दिए गए।