फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम बुद्ध की कहानियां दिखाती हैं सही मार्ग : दीपालोक

Mon, 27 Apr 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गंध कुटी में परिक्रमा करते बौद्ध अनुयायी। - फोटो : गंध कुटी में परिक्रमा करते बौद्ध अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। श्रीलंका के अनुयायियों का 40 सदस्यीय दल दर्शन-पूजन के लिए रविवार को बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु दीपालोक के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके सगंध कुटी का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु ने कहा कि भगवान बुद्ध के अनमोल विचार व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने की प्रेरणा देते हैं। इसी कारण भारत सहित दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं। गौतम बुद्ध से जुड़ी कई कहानियां जीवन में सफलता के नए और सटीक मार्ग दिखाती हैं। बुद्ध ने कहा था कि सफलता हर किसी को आकर्षित करती है लेकिन इसे प्राप्त करना हर किसी के लिए संभव नहीं हो पाता। बुद्ध के जीवन से जुड़ी कहानियों से यह समझा जा सकता है कि सफलता के प्रयासों में कहां चूक होती है, जिससे असफलता का सामना करना पड़ता है। सफलता के लिए किए जाने वाले प्रयासों में अक्सर गलतियां हो जाती हैं। इन गलतियों को गौतम बुद्ध के जीवन दर्शन से समझा जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें