श्रावस्ती। नवीन मॉर्डन पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुस्काबाद मोड़ के पास से 25,000 रुपये के इनामी गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेगनहिया मानकोट निवासी रिजवान गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है। रिजवान के ऊपर 25,000 रुपये का इनाम घोषित है। रिजवान की तलाश में दबिश दी जा रही थी। बुधवार को गुप्त सूचना पर आरोपी को मुस्काबाद मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा गया।