फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गणेश महोत्सव का हवन-पूजन से हुआ समापन

Mon, 21 Sep 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 महावीर बाबा स्थान में जारी गणेश पूजा महोत्सव के दौरान यज्ञ करते श्रद्धालु। 
विज्ञापन
कटरा। महावीर बाबा स्थान पर आयोजित गणेश पूजा महोत्सव का सोमवार को हवन-पूजन और प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। कथावाचक पंडित ओमप्रकाश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। इस दौरान पंडित मिश्रा ने यज्ञ का महत्व बताते हुए कहा कि यह सनातन संस्कृति की प्राचीन और वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जो श्रेष्ठ जीवन जीने की कला सिखाती है। आहुतियों के धुएं से वायुमंडल के हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट होते हैं और मंत्रों की ध्वनि तरंगों से मन को शांति व सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। सत्य कुमार गुप्ता ने इसे समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने वाला अनुष्ठान बताया। हवन के पश्चात गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका बीनू सिंह राजपूत, रामकुमार मिश्र, पवन कुमार गुप्ता और पप्पू पटेल आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें