श्रावस्ती। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की अंतिम तिथि बीत गई है। जबकि सरकारी विभागों के अधिकांश अधिकारियों के वाहनों में पुराना नंबर प्लेट ही लगा है। एआरटीओ जहां आम लोगों के पुराने नंबर प्लेट लगे वाहनों का चालान काट रहा है वहीं नियम की धज्जियां उड़ा रहे अधिकारियों के वाहनों को अनदेखा कर रहा है।
एआरटीओ विभाग पुरानी नंबर प्लेट लगे वाहनों के खिलाफ अभियान चला रहा है। ऐसे वाहन चालकों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सरकारी विभागों के अधिकारियों के वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के ही सड़कों पर सरपट दौड़ रहे हैं। एसडीएम सहित कई अधिकारियों के वाहन इस दौड़ में शामिल हैं। नियमों का पाठ पढ़ाने वाले अधिकारी ही उसकी अवहेलना कर रहे हैं।
वाहन चाहे निजी हो या सरकारी, कार्रवाई सभी के विरुद्ध होगी। जो भी वाहन पुराने नंबर प्लेट के साथ देखे जाएंगे उनका चालान होगा।- विनीत तिवारी, एआरटीओ