फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गजानन महाराज पधारो, कीर्तन की तैयारी है...

Wed, 20 Sep 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा की केंद्रीय व बाल गणेश पूजा कमेटी की ओर से सोमवार से नगर में नौ दिवसीय गणेश पूजन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। भिनगा नगर में दोनों स्थानों के साथ इकौना नगर, कटरा व जमुनहा में भी गणेश प्रतिमा की नेत्र पट्टिका खोलकर पूजा-अर्चना की गई। गजानन महाराज पधारो, कीर्तन की तैयारी है... समेत अन्य भक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा।
विज्ञापन


भिनगा के पुरानी बाजार स्थित व्यास भवन में गणेश पूजन महोत्सव समिति व शंकरी सिंह चौराहे पर बाल गणेश पूजन महोत्सव समिति की ओर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सोमवार देर शाम गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। दोनों समितियों के पदाधिकारियों ने स्थापित प्रतिमाओं की नेत्र पट्टिका खोलकर विधान से पूजन किया।
दोनों स्थानों पर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। इसी के साथ गणेश पूजन महोत्सव भी प्रारंभ हो गया है। महोत्सव के दौरान सुरक्षा में कहीं कोई चूक न हो इसके लिए पुलिस ने गणेश प्रतिमा के नगर आगमन से पूर्व खैरी मोड़ पर ही पुलिस बल के साथ अगुवाई की। इस दौरान गौरी सुत गजानन महाराज के नगर आगमन की प्रतीक्षा में खड़े नगरवासियों ने जगह-जगह गणपति महाराज का भव्य स्वागत किया। गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी जयकारों से समूचा नगर गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें