फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आज से 29 तक सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा करेंगी बहनें

Thu, 27 Aug 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में महिला को उपहार प्रदान करते पिछड़ा आयोग के सदस्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण इकौना, जमुनहा तहसील और कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी श्रेणियों की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सेवा 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान महिला यात्रियों को शून्य किराए का टिकट दिया जाएगा। इस वर्ष महिला के साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों और विशेष फेरों की व्यवस्था की है। इस अवसर पर एडीएम न्यायिक अशोक कुमार, एआरटीओ मोहम्मद अजीम, भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूजा पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें