फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भिनगा में निशुल्क चिकित्सा शिविर आज

Fri, 28 Apr 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अमर उजाला व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 28 अप्रैल को भिनगा में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। सीएचसी भिनगा के बगल रेडक्रास भवन परिसर में आयोजित होने वाले इस शिविर में आने वाले हृदय रोगियों को नि:शुल्क ईसीजी जांच के साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टर का मुफ्त परामर्श भी मिलेगा। यह जानकारी इंडियन रेडक्रास सोसायटी, शाखा श्रावस्ती की अध्यक्ष व डीएम नेहा प्रकाश ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस शिविर में हृदय की बीमारी के इलाज के लिए वरिष्ठ चिकित्सक नि:शुल्क जांच व परामर्श के लिए मौजूद रहेंगे। क्षेत्रीय लोगों को गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं उन्हीं के शहर में नि:शुल्क मुहैया कराने के लिए इस शिविर का आयोजन अमर उजाला व इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने मिलकर किया है। बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों को इलाज के साथ ही विभिन्न प्रकार की जांच सुविधा भी निशुल्क मिलेगी।
रेडक्रास सोसायटी के सभापति अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि इस शिविर में हृदय रोग के इलाज से जुड़े लखनऊ व अन्य शहरों से जुड़े कई नामचीन चिकित्सक पहली बार शहर में मरीजों को देखने आ रहे हैं। अपील की कि इस मौके का फायदा उठाने के लिए अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग शुक्रवार को लगने वाले शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञों का परामर्श प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें