फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 40 स्थानों पर लगेंगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Sun, 11 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा स्थित आरएसएस कार्यालय में रविवार को बैठक हुई। इसमें नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) के संयोजक अमूल्य कुमार ने बताया कि 22 से 24 नवंबर तक गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा-7.0 का आयोजन होगा। इसके तहत जिले में 40 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविरों में 150 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों की सेहत की जांच करेंगे। साथ ही जरूरतमंदों को निशुल्क दवाएं वितरित की जाएंगी। 22 नवंबर को जमुनहा और हरिहरपुररानी ब्लॉक, जबकि 23 नवंबर को सिरसिया में शिविर लगेंगे। वहीं, 24 नवंबर को भिनगा नगर स्थित जूनियर हाईस्कूल के मैदान में विशाल स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा। सभी शिविरों में जांच और दवाओं की सुविधा निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें