फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छेड़छाड़ के दोषी को चार साल की कैद

Wed, 23 Aug 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़ के एक मामले में अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो सुदामा प्रसाद की कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए चार साल की जेल व आठ हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मल्हीपुर थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीय किशोरी से दो साल पहले गांव निवासी अमरेश पुत्र छांगुर ने घर में घुस कर बदनीयती से छेड़छाड़ की थी।
किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मल्हीपुर पुलिस ने अमरेश के विरुद्ध न्यायालय पर आरोप पत्र भेजा था। विचारण के बाद अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार मानते हुए बुधवार को सजा सुनाई।
विज्ञापन




सीओ कार्यालय भवन का लोकार्पण
श्रावस्ती। बदला में पुलिस क्षेत्राधिकारी जमुनहा कार्यालय का जन सहयोग से निर्माण कराया गया है। बुधवार को एसपी प्राची सिंह ने इसका लोकार्पण किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि जन सहयोग से नामुमकिन कार्य भी आसानी से संभव हो सकता है। नवनिर्मित सीओ कार्यालय भवन इसका सीधा प्रमाण है। इसका निर्माण हो जाने से मल्हीपुर, हरदत्त नगर गिरंट व सोनवा थाना क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ जमुनहा सतीश कुमार शर्मा, सीओ सिटी अतुल कुमार चौबे सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें