इकौना। लोनियनपुरवा इटौंझा गांव में सोमवार देर रात बरही समारोह में गाने को लेकर हुए विवाद में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर घायल गुड़िया देवी को भिनगा रेफर किया गया। रेशमी चौहान के मुताबिक, उनके बेटे की बरही में गोंडा के बबलू, राजू, गुड़िया और बलरामपुर निवासी बहनोई अशोक चौहान शामिल हुए थे। आरोप है कि गाने को लेकर ननके और सूरज चौहान ने अशोक से गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बचाने पहुंचे बबलू, राजू और गुड़िया को भी पीटा। सभी को सीएचसी इकौना ले जाया गया। सीओ भरत पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।