श्रावस्ती। एसपी घनश्याम चौरसिया की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इसमें मारपीट का एक और तीन अन्य विषयों से संबंधित शिकायतें आईं। उन्होंने बताया कि सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।