श्रावस्ती। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र की खरीद प्रारंभ है। जिसके तीसरे दिन बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद भिनगा में अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं बिका। जबकि सभासद पद के लिए वार्ड संख्या 01-05 में 21, वार्ड संख्या 06-10 में 10, वार्ड संख्या 11-15 में 05, वार्ड संख्या 16-20 में 06 व वार्ड संख्या 21-25 में 12 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। जबकि वार्ड संख्या 11-15 में सदस्य पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
वहीं इकौना में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने पांच पर्चे खरीदे। जबकि सभासद के लिए वार्ड नंबर एक से दो नामांकन पत्र, वार्ड नंबर तीन से एक, वार्ड नंबर चार से दो, वार्ड नंबर पांच से दो, वार्ड नंबर छह से एक, वार्ड नंबर सात से तीन लोगों ने चार, वार्ड नंबर आठ से एक, वार्ड नंबर नौ से एक, वार्ड नंबर दस से दो लोगों ने चार, वार्ड नंबर 11 से एक नामांकन पत्र खरीदा गया। इस प्रकार कुल 16 पर्चे बिके।
वहीं इकौना में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने पांच पर्चे खरीदे। जबकि सभासद के लिए वार्ड नंबर एक से दो नामांकन पत्र, वार्ड नंबर तीन से एक, वार्ड नंबर चार से दो, वार्ड नंबर पांच से दो, वार्ड नंबर छह से एक, वार्ड नंबर सात से तीन लोगों ने चार, वार्ड नंबर आठ से एक, वार्ड नंबर नौ से एक, वार्ड नंबर दस से दो लोगों ने चार, वार्ड नंबर 11 से एक नामांकन पत्र खरीदा गया। इस प्रकार कुल 16 प्रत्याशियों द्वारा सभासद पद के लिए 19 पर्चे खरीदे गए।
अवकाश में भी खुले रहेंगे निर्वाचन कार्यालय
जिले में आज भारतरत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती का अवकाश घोषित है। इसके बावजूद नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन का कार्य कराया जाएगा। साथ ही कलेक्ट्रेट स्थित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यालय के साथ ही नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना का कार्यालय खुला रहेगा। चुनाव अवधि के बीच पडने वाले सभी सार्वजनिक अवकाश दिवसों में यह कार्यालय खुले रहेंगे। इसके लिए डीएम नेहा प्रकाश ने निर्देश जारी किया है।