जमुनहा क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष। स्रोत स्वयं
श्रावस्ती। हरितालिका तीज के मद्देनजर सोमवार को जमुनहा में ओम शिव सेवक कांवड़िया संघ ने जमुनहा में कांवड़ यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर कांवड़ यात्रा रवाना की। वह भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य हरीश जायसवाल, वीरेंद्र गुप्ता, शिवपाल वर्मा, सुंदर लाल मौर्या, विकास सोनी व मेहुल नाग आदि मौजूद रहे। इसके अलावा वीरगंज, संकल्पा व माल्ही चौराहा से भी कांवड़ यात्रा निकाली गई।