फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गड्ढा खोद कर भूले, हादसे की आशंका

Fri, 15 Mar 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा के ग्राम कानी बोझी व प्रतापपुर में जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई जा रही है। कार्यदायी संस्था का ठेकेदार मुख्य मार्ग की पटरियों पर पाइपलाइन डलवा रहा था। उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर, प्राथमिक विद्यालय कानी बोझी, साधन सहकारी समिति कथरा माफी आदि जाने वाले मार्ग पर गड्ढे खुले छोड़ दिए गए। जिनसे हादसों की आशंका है। ग्रामीणों ने डीएम कृतिका शर्मा को पत्र भेज कर पटरियों को दुरुस्त कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें