फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कुत्ते के हमले में वनकर्मी घायल

Fri, 06 Mar 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा। मल्हीपुर क्षेत्र के गजोबरी निवासी तिलक राम (40) वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह जमुनहा के ककरदरी वन रेंज में तैनात हैं। बुधवार दोपहर वह खाना खाने के बाद अपने गांव से ड्यूटी करने के लिए वापस जंगल जा रहे थे। राप्ती बैराज के पास कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। तिलकराम की चीख सुन पहुंचे राहगीरों ने डंडा फटकारकर कुत्ते को भगाया और उनकी जान बचाई। तिलकराम को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती करवाया गया, प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें