फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: त्योहारों की सुरक्षा के लिए की पैदल गश्त

Tue, 25 Aug 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
लक्ष्मणनगर में पैदल गश्त करते एएसपी।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस व प्रशासन ने त्योहारों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। सोनवा के लक्ष्मणनगर कस्बे में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के नेतृत्व में गश्त हुई। उन्होंने त्योहारों को परंपरागत तरीके से व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। अफवाह फैलाने या अमन चैन में बाधा डालने पर कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस सोशल मीडिया की भी निगरानी कर रही है। लोगों से भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले संदेश न भेजने और भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करने को कहा गया। क्षेत्राधिकारी भिनगा ने भिनगा नगर में तथा क्षेत्राधिकारी इकौना ने गिलौला कस्बे में भी पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें