कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में व्यवसायी को प्रमाण पत्र प्रदान करतीं डीएम।-
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिलास्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि सतर्कता समिति की बैठक हुई। डीएम ने नियमित जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय अधिवक्ता को न्यायिक न्यायालय में लंबित वादों की प्रभावी पैरवी करने को कहा। अधिकारियों को जलेबी व इमरती जैसी मिठाइयों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए। मानक से अधिक रंग पाए जाने पर कार्रवाई होगी। सचल खाद्य प्रयोगशाला से जांचे गए नमूनों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया। मध्याह्न भोजन योजना के तहत विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता परखने के निर्देश दिए गए। केंद्र सरकार के हाइजीन रेटिंग प्रोग्राम के तहत पांच व्यापारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बिना लाइसेंस वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। सहायक आयुक्त अम्बादत्त पांडेय और अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह बैठक में उपस्थित थे।